गीता ज्ञान स्कूल में 12 के विद्यार्थियों को दी गई यादगार विदाई, जूनियर्स ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां
आगरा। गीता ज्ञान इंटर काॅलेज डिफेंस काॅलोनी चावली में इंटर काॅलेज में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह हुआ। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर को विदाई दी। इस दौरान 11वीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। वहीं सीनियर विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विदाई समारोह में 12वीं के विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधक राजेन्द्र उपाध्याय द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित कर और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विनर छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्या सोनिया नागपाल, हिन्दी शिक्षक महेश चंद शर्मा और सरिता शर्मा को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
