रेलवे कर्मचारियों अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
एआईआरएफ-एनसीआरएमयू के आह्वान सभी शाखाओं में की गई गेट मीटिंग
आगरा। आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन और नाँर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन के आव्हान पर सोमवार को रेलकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ड्यूटी छोडकर आगरा रेल मंडल की दस शाखाओं के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने का एलान किया।
रेलकर्मियों की मांगों में 8वां पे कमीशन, कर्मचारियों की रिस्ट्रकचरिंग, बोनस की गणना वर्तमान पे कमीशन के अनुसार, कर्मचारियों के मां-बाप को मूलभूत सुविधाओं (पास व मेडीकल) में शामिल किया जाना, ट्रेकमेंटेनर की पदोन्नति ग्रेड पे 4200 किए जाने और विभागीय प्रमोशन में सभी कर्मचारियों की सहभागिता किए जाने की मांग की। इसके अलावा रनिंग कर्मचारियों के माइलेज भत्ते में बृद्धि, सभी विभागों में किये जा रहे निजीकरण पर रोक, रिक्त पदों को अबिलम्ब भरे जाने, कर्मचारियों के आवासों की जर्जर स्थिति में अतिशीघ्र सुधार किए जाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
प्रदर्शन में एनसीआरएमयू आगरा मंडल की आगरा लाइन शाखा, आगरा मुख्य शाखा, ईदगाह शाखा, आगरा फोर्ट शाखा, अछनेरा, बाद, मथुरा, बृजनगर, कोसीकलां और धौलपुर शाखा के रेलकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। साथ ही मांगों के जल्द पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।
प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश पाठक, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीणा, मंडल मंत्री सुकेश यादव, संयुक्त मंडल मंत्री नीरज परिहार, मंडल कोषाध्यक्ष हरिओम भारद्वाज, शाखा अध्यक्ष सुनील भदौरिया, आगरा मुख्य शाखा के अध्यक्ष बी एस लवानिया, आगरा फोर्ट शाखा अध्यक्ष असलम, शाखा मंत्री ब्रजपाल सिह, अभिमन्यु वर्मा,रविंद्र सिह, आयुष यादव, मथुरा में मंडल उपाध्यक्ष संजीव जैन, केंद्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सहायक मंडल सचिव सतीश शर्मा, मथुरा शाखा अध्यक्ष सावन कुमार, ब्रजनगर शाखा अध्यक्ष सुमरत लाल मीना, मंत्री दीपक उपाध्याय, ब्रजनगर शाखा मंत्री महेश बघेल, बाद शाखा मंत्री रमेश बघेल, अछनेरा शाखा मंत्री पीसी मीना, धौलपुर शाखा मंत्री रामसिंह जाट, कोसीकला शाखा मंत्री राहुल चैधरी, राजू मीना अछनेरा शाखा अध्यक्ष शुभाष, धौलपुर शाखा अध्यक्ष अशोक मीना और बाद शाखा अध्यक्ष डीवी सिंह आदि मौजूद रहे। सुधीर भदौरिया ने सभी रेल कर्मचारियों आभार व्यक्त किया।



