भाजपा जवाब दे, किसके दबाव में फिर किसानों पर किया वारः अखिलेश यादव
सपा प्रमुख ने की भारत-अमेरिका व्यापार सौदे को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका व्यापार सौदे को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजारों को खोलना देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी के साथ विश्वासघात है, जो खेती पर निर्भर है।
अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहाकि भारतीय जनता पार्टी ने फिर किया किसानों पर वार, भाजपा सरकार दे जवाब क्या है दबाव। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के बाजार को अमेरिकी कृषि उत्पादों व खाद्यान्नों के लिए खोल देना, हमारे देश की खेती-किसानी पर रोजी-बसर करने वाली 70 प्रतिशत आबादी के साथ धोखा है। सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए यादव ने दावा किया कि भाजपाई और उनके संगी-साथी आजादी से पहले भी विदेशियों के एजेंट थे और आज भी हैं। आत्मनिर्भरता और स्वदेशी की बात करने वाले भाजपाई और उनके संगी-साथी जनता के बीच जाकर बताएं कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के साथ धोखा करने के लिए कितना कमीशन खाया है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आशंका जताते हुए कहाकि इससे केवल किसान ही नहीं बल्कि निम्न और मध्यम वर्ग भी बुरी तरह प्रभावित होगा। इससे खाद्यान्न और कृषि उत्पादों की मुनाफाखोरी व बिचैलियों की एक नयी जमात पैदा हो जाएगी, जिसकी वजह से खाने-पीने की सब चीजें और भी महंगी हो जाएंगी। साथ ही भाजपा इन कंपनियों से चंदा वसूली भी करेगी, जिससे खाद्य, कृषि उत्पाद और भी ज्यादा महंगे हो जाएंगे।
सपा प्रमुख ने कहाकि इससे धीर-धीरे हमारे किसानों की खेती बाड़ी और आय कम हो जाएगी और वे मजबूर होकर अपनी जमीन अमीरों व कॉरपोरेट को बेचने पर मजबूर हो जाएंगे। जमीनों पर कब्जा करना ही भाजपाई और उनके संगी.साथियों का आखिरी मकसद है। प्रस्तावित बीज विधेयक की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय खेती के लिए घातक सीड बिल उसी कृषि और किसान विरोधी भाजपा सरकार की दिमागी उपज है जो भू अधिग्रहण और काले.कानून लाई थी। जो हर साल खाद की लाइन में लोगों को लगाकर उनको अपमानित करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये भाजपाई पहले बीज कंपनियों से कमीशन खाएंगे। फिर कीटनाशक कंपनियों से, महा भंडारण के लिए बनने वाले साइलो, की कंपनियों स,ए फिर फसल बीमा कंपनियों से, फिर कम कीमत तय करते समय। अखिलेश यादव ने कहाकि फिर भाजपाई फसल की खरीद.फरोख्त करने वाले बिचैलियों से कमीशन खाएंगे। भारतीय वातावरण में ऐसे बीज से खेती-किसानी पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी। इसका संगठित रूप से पुरजोर विरोध होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, एमआरपी और छुट्टा मवेशियों से परेशान किसान अब भाजपा सरकार की ज्यादतियों को और नहीं सहेगा। ये भाजपाई खेती-किसानी को बर्बाद करने के लिए सब कुछ करेंगे क्योंकि ये वो लोग हैं जो जमीन के उत्खनन से लेकर खनन व उसकी पैदावार, सब पर गिद्ध निगाह रखते हैं और साल-दर-साल किसी न किसी रूप में किसानों पर वार करते हैं। यादव ने कहाकि भाजपा किसान विरोधी थी है और रहेगी। भाजपा हटाओ और खेत, किसानी, किसान बचाओ।
