रंगजी हाइट्स सोसायटी में खडी कार में लगी आग
न्यू आगरा क्षेत्र में है रंगजी हाइट्स सोसायटी
देखते ही देखते धू-धूकर जली होंडा कार
आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र में रंगजी हाइट्स सोसाइटी में खडी कार में गुरुवार रात को खडी कार में आग लग गई। देखते ही देखते डब्ल्यूआरबी होंडा कार धू-धू कर जल उठा। आग की लपटों को देख कर काॅलोनी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने आग पर काबू पाया। आग शाॅर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है।
