मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन.., देश भक्ति की धुनों से गूंजा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन

0
51c6de4a-de71-4a77-96af-c6bba0023403

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आरपीएफ द्वारा देश भक्ति की धुनों पर दी गई भव्य बैंड परफॉर्मेंस

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का जमकर किया उत्साहवर्धन

आगरा। देश भक्ति की धुनों से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन उस समय गूंज उठा जब रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा वंदे मातरम थीम पर भव्य बैंड परफॉर्मेंस दी। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल की अध्यक्षता और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन के निर्देशन में हुए आयोजन में रेलवे सुरक्षा जवानों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। यात्रियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

रेल सुरक्षा बल की प्रशिक्षित बैंड टीम द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने स्टेशन परिसर को राष्ट्र भक्ति से सराबोर कर दिया। बैंड टीम में लक्ष्मीकांत कुशवाहा (बैंड इंचार्ज ट्रम्पेट), धन सिंह (ट्रम्पेट), मणिकांत मिश्रा (क्लारिनेट), राजेश कुमार पटवारी (क्लारिनेट), गुंजन कुमार भारती (यूफोनियम), मुजफ्फर खान (टेनर ट्रॉम्बोन), निखिल कुमार (टेनर ट्रॉम्बोन), धर्मेन्द्र कुमार यादव (सिम्बल), वीरेन्द्र कुमार यादव (बेस ड्रम) और अंकित पांडेय (साइड ड्रम) शामिल रहे।

बैंड टीम द्वारा वंदे मातरम, संदेशे आते हैं…, दिल दिया है जान भी देंगे…, तेरी मिट्टी में मिल जावां…, कदम-कदम बढ़ाए जा…, ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम…, सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा…, मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन…, जय हो…और ऐ मेरे वतन के लोगो… जैसी देशभक्ति गीतों के धुनों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई।

वंदे मातरम के 150वें वर्ष के गौरवपूर्ण अवसर पर रेल सुरक्षा बल द्वारा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी का मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल द्वारा अवलोकन किया गया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रणव कुमार सहित आगरा रेल मंडल के विभिन्न शाखा के अधिकारी सहित अन्य रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *