यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, गुरुवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
नई दिल्ली। यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सामान्य वर्ग में भारी नाराजगी है। इन नियमों को वापस करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस पर शीर्ष अदालत सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की बेंच इस याचिका पर 29 जनवरी यानी गुरुवार को सुनवाई करेगी।
याचिका में कहा गया है कि नए नियम जातिगत भेदभाव दूर करने के नाम पर सामान्य वर्ग के छात्रों से भेदभाव करने वाले हैं। इनमें एससी, एसटी और ओबीसी के साथ जातिगत भेदभाव की शिकायत की व्यवस्था की गई है, लेकिन सामान्य वर्ग के छात्रों को छोड़ दिया गया है। झूठी शिकायत करने वाले पर किसी तरह की कार्रवाई की भी व्यवस्था इन नियमों में नहीं है।
