आगरा में चार्जिंग के दौरान धमाके के साथ जली इलेक्ट्रिक स्कूटी
आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में लिया
घर में मौजूद परिजनों ने किसी तरह भागकर बचाई जान
धमाका सुन निकले ग्रामीण, पानी डाल आग पर पाया काबू
आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सेमरा बुधवार को उस समय दहल गया जब चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी जोरदार धमाके के साथ धू-धूकर जल उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
घर में मौजूद परिजनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। धमाके को सुनकर आसपास के ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और किसी तरह जब तक पानी डालकर आग पर काबू पाया तब तक घर में रखा लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है।


