आगरा के कलेक्ट्रेट में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

0
7c188f40-2c3e-4028-ad60-bf0cb4e0a7ee

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने किया झंडारोहण

डीएम ने अमर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

बाह के वीर बालक अजय का भी किया गया सम्मान

आगरा। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना व लोकसेवा का संकल्प दिलाया गया। साथ ही अमर शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहाकि संविधान में मूल अधिकार, मूल कर्तव्य, नीति निदेशक तत्व और प्रस्तावना सभी नागरिकों को दिशा देते हैं। आजादी प्राप्त होने के बाद सभी की सहभागिता और योगदान से आज देश ने एग्रीकल्चर, स्पेस, इकॉनमी, रक्षा क्षेत्र, उद्योग, डेयरी सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। जिलाधिकारी ने आगरा की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए भविष्य के विकास कार्यों के बारे में बताया।

उन्होंने कहाकि आगरा को 36 वर्षों बाद अटलपुरम आवासीय योजना मिलने जा रही है। रहनकला में आवासीय योजना को विकसित किया जाएगा। उन्होंने शहर में मेट्रो के विकास, नमामि गंगे योजना में 100 एमएलडी के एसटीपी, बटेश्वर तीर्थ विकास, शिव मंदिर कोरिडोर, आगरा अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, शहर की सुगम ट्रैफिक व्यवस्था आदि पर किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर सगीर फातिमा इन्टर कालेज की बालिकाओं ने देश भक्ति गीत गाकर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहीं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित वीर बालक अजय राज पुत्र वीरभान को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चैहान, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व) शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) अजय नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) जुबेर बेग, नगर मजिस्ट्रेट वेद सिंह चैहान, एसीएम विनोद सिंह, संदीप यादव, विनोद कुमार के अलावा कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी और अमर शहीदों के परिजन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *