आगरा में शुरू हुआ योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

0
75952c4c-47d1-4ccf-a5c6-8ea26d83c525

दिग्गज बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल और पूर्व हाॅकी कप्तान डॉ. आरपी सिंह ने किया उद्घाटन

स्व. विजय शर्मा स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट में देशभर से 12 सौ खिलाडी कर रहे शिरकत

श्रवण बैडमिंटन एकेडमी और प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकेडमी में खेले जा रहे हैं मुकाबले

आगरा। शहर में पहली बार आयोजित हो रहे योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ भावना स्टेट सिकंदरा स्थित प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन एकेडमी में रविवार को मुख्य अतिथि दिग्गज अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल और उत्तर प्रदेश खेल निदेशक व पूर्व ओलंपियन हाॅकी कप्तान डाॅ. आरपी सिंह ने किया। इस दौरान बडी संख्या में बैडमिंटन से जुडे खिलाडी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक और हाॅकी इंडिया टीम चयन समिति के अध्यक्ष पूर्व कप्तान ओलंपियन डाॅ. आरपी सिंह ने स्व. विजय शर्मा के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। यह टूर्नामेंट स्व. विजय शर्मा की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर साइना नेहवाल ने खिलाड़ियों और उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहाकि आप सभी अपनी फिटनेस का विशेष ख्याल रखते हुए किसी न किसी खेले जुडे जरूर रहें। आज खेल में बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं। उन्होंने खासकर महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढाते हुए कहाकि मेरे समय में कोई रोल मॉडल नहीं था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आप साइना नेहवाल और पीवी सिंधू को रोल मॉडल मान कर अपने गेम पर फोकस कर सकती हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहाकि आगरा इस मामले में बहुत लकी है कि आगरा बैडमिंटन संघ समय-समय पर इतने भव्य आयोजन करता रहता है। इसके लिए संघ के सभी अधिकारीगण और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

उप्र के खेल निदेशक और हॉकी इंडिया चयन समिति अध्यक्ष व हाॅकी टीम के पूर्व कप्तान ओलंपियन डॉ. आरपी सिंह ने कहाकि आगरा बैडमिंटन संघ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया प्रोजेक्ट को बहुत ही अच्छी तरह से निभा रहा है। इसके लिए मैं आगरा बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष बीना लावानिया, सचिव राहुल पालीवाल, चेयरमैन विनोद सीतलानी और संरक्षक महेश नौटियाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष पवन मंगल, संयुक्त सचिव नंदी रावत और उनकी पूरी कर्मठ टीम को बहुत बधाई देता हूं। इस दौरान इंटरनेशनल स्कूल आगरा के बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति दी।

इस प्रतियोगिता में पूरे देश से करीब 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजन को निर्विवाद संपन्न कराने के लिए पूरे देश से निर्णायक मंडल में चीफ रेफरी, डिप्टी रेफरी, मैच कंट्रोलर आए अंपायर आए हुए हैं, जिनके ठहरने, खाने-पीने, आने-जाने सहित सारी सुविधाओं का बेहतर इंतजाम किया गया है।

25 जनवरी से शुरू ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट शाहगंज स्थित श्रवण बैडमिंटन एकेडमी और भावना स्टेट सिकंदरा स्थित प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकेडमी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें निर्णायक मंडल में चीफ रेफरी ईपी दिवाकरण, डिप्टी रेफरी विश्वनाथ मालकोटिया, मैच कंट्रोलर मयंक कुमार, अंपायर ए. श्रीनिवासु, अक्षांश साहू, अभिषेक कर्माकर, बाला वेंकटेश, भास्कर मेटपल्ली, धर्मेंद्र सिंह, जी. श्रीनिवास राव, कुमार पी., कुमार समर्थ, लक्ष्य बारिया, ऋषभ शर्मा, अतुल शर्मा, विक्रम गुप्ता, विशाल गुप्ता, अविनाश चैधरी और शिवालिका शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा मधु सूदन मुर्मू, सुनैना कालरा, संजय कालरा, नरेंद्र कुमार साह, परमीत कुमार मोहंती, प्रेम कुमार, शेणीग्राम नागाभूषणम, सुमित धौता, टी. कृष्ण प्रसाद, अमन त्रिपाठी, ज्योति शर्मा, मनीष सिंघल, राहुल घोष, सुप्रिया भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस मौके पर जीएसटी कमिश्नर ग्रेड वन पंकज गांधी, डिप्टी कमिश्नर ऋतु सिंह, समिति के संरक्षक महेश नौटियाल, अध्यक्ष बीना लावानिया, सचिव राहुल पालीवाल, चेयरमैन विनोद सीतलानी, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, सह कोषाध्यक्ष पवन मंगल, वॉयस प्रेसिडेंट लव गोयल, चीफ कन्वेनर नंदी रावत प्रवीण अग्रवाल, विक्रम गुप्ता, विशाल गुप्ता, संजय कालरा, संजीव रावत, हरिकांत शर्मा, एमपी भल्ला, संतोष कुमार तिवारी, विशाल सक्सेना, राहुल गोगिया, अविनाश चैधरी, सनी कुमार, अनुभव सक्सेना, नितेश तिवारी, हरेंद्र कुमार, अमित उपाध्याय, नंदकिशोर, आयुष अग्रवाल मयंकपुर, आदित्य व्यास, मयंक जैन, विशाल सक्सेना, हरेंद्र राव, राजू, अनुज कपूर, सौरभ सनी, अनुभव सक्सेना, हरेंद्र कुमार, नितेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *