स्नान की व्यवस्था तक नहीं कर पाएए अब संतों का अपमान भी कर रही है सरकारः शिवपाल
शंकराचार्य विवाद पर सपा नेता ने योगी सरकार पर बोला तीखा हमला
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शंकराचार्य और सरकार के बीच चल रहे विवाद को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। जसवंतनगर के हिंदू विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव में शिरकत करने पहुंचे शिवपाल यादव ने कहाकि भाजपा किसी का सम्मान करना नहीं जानती। ऐसे धार्मिक आयोजनों में संतों की बड़ी भूमिका होती हैए लेकिन दुःखद बात यह है कि संतों को ही स्नान नहीं करने दिया गया।
शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि देश में चार शंकराचार्य हैं और उनमें से एक का खुलेआम अपमान किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार शंकराचार्य के स्नान तक की व्यवस्था नहीं कर पाईए जो उसकी संवेदनहीनता और नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहाकि कुंभ हो या मेलाए भाजपा सिर्फ झूठी गिनती गिनाने का काम करती है। सभी जानते हैं कि कुंभ में कितने लोगों की मौत हुईए लेकिन सरकार सच्चाई छिपाकर केवल प्रचार में दिन.रात लगी रहती है।
ओम प्रकाश राजभर को चोर कहे जाने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि इसमें कोई भी कम नहीं है। जिसने कहाए उस पर भी वही बात लागू होती है। सब एक जैसे हैं और जनता सब कुछ देख और समझ रही है। पंचायत चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि चुनाव समय से कराना लोकतंत्र की बुनियादी जिम्मेदारी है। अगर समय पर चुनाव नहीं हुए तो यह लोकतंत्र का अपमान होगा। उन्होंने कहाकि जनता पहले से ही परेशान है और सरकार जान.बूझकर चुनाव टालकर लोगों की आवाज दबाना चाहती है।
शिवपाल यादव ने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहाकि पिछले दस सालों में इस सरकार ने कोई ठोस काम नहीं किया है। कानून.व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है और हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहाकि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।
