आजाद समाज पार्टी की सरकार बनी तो बहन-बेटियों पर बुरी नजर रखने वालों को किसी लायक नहीं छोडेंगेः चंद्रशेखर

0
0fb90bd5-0e27-4819-a779-2598f12b3bd1

आगरा में आजाद समाज पार्टी की रैली में जमकर गरजे भीम आर्मी प्रमुख

प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, महिलाओं की सुरक्षा पर भी उठाए सवाल

आगरा। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्र शेखर रविवार को आगरा में जमकर गरजे। आगरा के जीआईसी मैदान में संवैधानिक अधिकार बचाओ रैली में उन्होंने कहाकि प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उनकी सरकार बनी तो बहन-बेटियों पर बुरी नजर रखने वालों को किसी लायक नहीं छोडेंगे।

विशाल रैली में चंद्र शेखर आजाद ने मुसलमानों से साथ आने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि मुस्लिम आजाद समाज पार्टी के साथ खड़े हो जाएं। 15 दिन में माहौल बदलने वाला है। हमारी सरकार बनी तो बहन और बेटियों की तरफ बुरी नजर रखने वालों को दो गोली मारकर किसी लायक नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने सीएम योगी के हर चैराहे पर यमराज वाले बयान का हवाला देते हुए कहाकि पुलिस को बेटियों की तरफ नजर उठाने वालों को एक नहीं, दो गोली मारने की छूट दी जाए। प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ घटना को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने शंकराचार्य के साथ हुई घटना की निंदा की। साथ ही शंकराचार्य का समर्थन किया।

चंद्र शेखर ने कहाकि प्रदेश में सरकार बनने पर 5 किलो राशन मिले या नहीं लेकिन अच्छी शिक्षा, अच्छा उपचार और रोजगार जरूर मिलेगा। सरकार आपको धर्म के नाम पर लड़ाना चाहती है। हमारी सरकार बनने पर अधिकारी आपकी सुनवाई करेंगे। अमीरों की तिजोरी से पैसा निकाल कर गरीबों को देंगे। समाज एकजुट हो जाए तो प्रदेश में 300 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहाकि सरकार बनने के एक साल के अंदर ताकत गरीबों के हाथ में होगी। एक हजार रुपए में इलाज मिलेगा। रोजगार मिलेगा। उन्होंने बहुजन समाज के युवाओं का आह्वान करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सांसद चंद्रशेखर ने कहाकि यूजीसी वापस लिया तो सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। उन्होंने सरकार पर न्यायपालिका को दबाने के आरोप भी लगाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *