डॉ. प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने संभाला उप मुख्य सतर्कता अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे का कार्यभार

0
303bb30b-93c6-428d-95b3-df9f6e082b47

रेलमंत्री पुरस्कार से सम्मानित डाॅ. त्रिपाठी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं तैनात

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के उप मुख्य सतर्कता अधिकारी डाॅ. प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह 2009 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं। अब तक वह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इससे पहले डॉ. प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में उपमहाप्रबंधक और मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के पदों पर कार्य किया है। इसके अतिरिक्त वह बिलासपुर और रायपुर मंडलों के वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक पद पर भी कार्य कर चुके हैं। डॉ. प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेलवे के सर्वोच्च पुरस्कार, रेल मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। डाॅ. त्रिपाठी ने उच्च गति रेलवे तकनीकी की ट्रेनिंग जापान से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *