आगरा मंडल के नये वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता ने संभाला कार्यभार

0
34bfbc1f-8b69-43dd-acd8-a374c4a43ddf

आगरा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्य का स्थानांतरण आगरा से प्रयागराज में उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (गुड्स) के पद पर हो गया। उनके स्थान पर अंकित गुप्ता नए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आगरा रेल मंडल बनाए गए हैं। गुरुवार को उन्होंने आगरा मंडल के नये वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

अंकित गुप्ता वर्ष 2015 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी हैं। मूलतः लखनऊ निवासी अंकित गुप्ता ंने सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से विधि (लॉ) में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। अंकित गुप्ता को रेलवे के वाणिज्य और परिचालन क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। इससे पूर्व वे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अलीपुरद्वार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, रंगिया और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (फ्रेट) आगरा के पदों पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *