अखिल भारतीय प्रसूति-स्त्री रोग कांग्रेस में डॉ. निहारिका मल्होत्रा को मिले चार अवॉर्ड
आगरा। अखिल भारतीय 68वीं प्रसूति एवं स्त्री रोग कांग्रेस (एआईसीओजी 2026) में शहर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका मल्होत्रा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए चार प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया। समारोह के दौरान उनकी तीन नवीन पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
रेनबो वेलनेस की निदेशक डॉ. मल्होत्रा को प्रतिष्ठित दुरु शाह पुरस्कार, संपूर्ण चैंपियन पुरस्कार, किशोर स्वास्थ्य चैंपियन पुरस्कार और सराहना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर उनकी तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों क्लिनिकल फोकस ऑफ आर्ट (एआरटी पर क्लिनिकल ध्यान), क्लिनिकल फोकस ऑन सर्वाइकल डिजीज (गर्भाशय ग्रीवा रोगों पर क्लिनिकल ध्यान) और टेक्स्ट बुक ऑफ ओबीजीवाईएन फॉर पोस्टग्रेजुएट्स (स्नातकोत्तरों के लिए प्रसूति एवं स्त्री रोग पाठ्यपुस्तक) का लोकार्पण हुआ।
सम्मेलन में डॉ. निहारिका ने यौन चिकित्सा कार्यशाला में विशेषज्ञ, किशोर स्वास्थ्य चैंपियन सत्र में वाद-विवाद प्रतिभागी, सार्वजनिक मंच में वक्ता, चिकित्सा शिक्षा पर पैनल में संचालक और कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी कार्यशाला में पैनलिस्ट की भूमिका निभाई।
