क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा में 30 जनवरी को लगेगा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेला

0
rojgar-mela-2025

अमेरिकन इण्डिया फाउण्डेशन क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय मिलकर लगा रहे रोजगार मेला

रोजगार मेले में 10वीं पास, 18 से 35 वर्ष के दिव्यांग अभ्यर्थी कर सकते हैं प्रतिभाग

आगरा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा और अमेरिकन इण्डिया फाउण्डेशन द्वारा 30 जनवरी को दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एमजी रोड स्थित सांईं का तकिया चैराहा कार्यालय पर पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह 4 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष के दसवीं पास दिव्यांग अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। इस दिव्यांग रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों का विवरण रोजगार मेले की आयोजन तिथि को मेला स्थल पर उपलब्ध रहेगा। इस के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *