नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, 20 जनवरी को औपचारिक ऐलान
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उनके नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि इस पद के लिए केवल नितिन नवीन का ही नाम प्रस्तावित हुआ है।
डॉ. लक्ष्मण के अनुसार, नितिन नवीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनकी जांच के बाद सभी वैध पाए गए। चूंकि कोई दूसरा उम्मीदवार सामने नहीं आया, इसलिए अब उनके नाम का औपचारिक एलान मंगलवार 20 जनवरी को किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। सभी ने नितिन नवीन के समर्थन में अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
