आरएसएस-भाजपा देश को कुछ बिजनसमैन के हाथों बेचना चाह रहेः राहुल
कहा, आरएसएस-भाजपा वाले चाहते हैं कि लोग सवाल न करें, कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी
तिरुवनंतपुर। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहाकि आरएस एस और भाजपा चाहती है कि जनता सवाल न करे और चुप रहें। ताकि यह कुछ बिजनेसमैन के हाथों देश को बेच सकें। राहुल केरल के कोच्चि में कांग्रेस कार्य कर्ताओं के बीच बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। कांग्रेस ही संविधान को बचा सकती है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस ने संविधान में बदलाव करके पंचायत, जिला और राज्य स्तर पर शासन को मजबूत किया। संविधान बचाने का मतलब है सत्ता और फैसलों का अधिकार लोगों तक पहुंचाना।
राहुल ने कहाकि आरएसएस और भाजपा सत्ता को अपने पास ही रखना चाहती हैं, लेकिन कांग्रेस सत्ता को नीचले स्तर तक पहुंचाने में भरोसा रखती है और गांव- कस्बों में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहती है। राहुल ने कहाकि केरल में बेरोज गारी बड़ी समस्या है। यूडीएफ और कांग्रेस को ऐसा रोडमैप देना होगा, जिससे युवाओं को नौकरी मिले। मंच पर मौजूद नेतृत्व केरल की जनता की जरूरतों को समझता है और उन्हें पूरा कर सकता है।
इससे पहले राहुल ने एक कार्यक्रम में कलामासेरी में डॉ. एम लीलावती को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रियदर्शिनी साहित्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान राहुल ने कहाकि कोई भी देश अगर चुप रहता है तो वो महान नहीं हो सकता। चुप रहने की संस्कृति में लालच की भावना छुपी होती है। उन्होंने कहाकि महान राष्ट्र और महान लोग तब बनते हैं, जब वे अपने विचार और राय खुलकर व्यक्त करते हैं और उनके लिए संघर्ष करते हैं।
