आगरा में कोहरे के चलते ट्रेनें घंटों लेट, यात्री इंतजार को मजबूर
रविवार को आगरा रेल मंडल से गुजरने वाली डेढ दर्जन ट्रेनें एक से सात घंटे की देरी से चलीं
आगरा। कोहरे के चलते ट्रेनों के पहिए रफ्तार नहीं पकड पा रहे। इस कारण रविवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी रहा। रविवार को आगरा रेल मंडल से गुजरने वाली शताब्दी जैसी हाईस्पीड सहित डेढ दर्जन ट्रेनें दो से सात घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके चलते मुसाफिरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। रविवार को सबसे अधिक पातालकोट 6 घंटा 49 मिनट की देरी से पहुंची। बाकी ट्रेनें एक से तीन घंटे की देरी से चलीं।
रविवार को आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली लगभग डेढ दर्जन से अधिक ट्रेनों की सुस्त गति से चलीं। रेलवे के अनुसार रविवार को पातालकोट 6.49 मिनट की देरी से चली। वहीं दक्खिन एक्सप्रेस 2 घंटा 9 मिनट, हुजूर साहिब नांदेड एक्सप्रेस 2 घंटा 46 मिनट, ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस 2 घंटा 44 मिनट, यूपी सम्पर्क क्रांति 2 घंटा 9 मिनट, पटना-कोटा एक्सप्रेस 3 घंटा 1 मिनट, प्रयागराज-लालगढ सुपर फास्ट एक्सप्रेस 2 घंटा 15 मिनट, महाकौशल 1 घंटा 56 मिनट, पंजाब मेल 2 घंटा 13 मिनट, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस 2 घंटा 6 मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटा 11 मिनट, साबरमती-थावे एक्सप्रेस 1 घंटा 28 मिनट, गोल्डन टेम्पलम 3 घंटा 10 मिनट, दून-कोटा एसी एक्सप्रेस 2 घंटा 1 मिनट, अवध एक्सप्रेस 3 घंटा 37 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस 3 घंटा 9 मिनट, बनारस-ओखा एक्सप्रेस 2 घंटा 24 मिनट की देरी से चलीं। ट्रेनों की इस लेटलतीफी का खामियाजा यात्रियों को सर्दी में कंपकंपाते हुए घंटों इंतजार में बिताना पड रहा है।
