कीथम-फरह फाटक पर 8 से 12 जनवरी तक बंद रहेगा सडक यातायात

0
30_08_2024-rail24fatak

आगरा। राहगीर कृप्या ध्यान दें! आगरा रेल मंडल के कीथम-फरह खंड पर स्थित फाटक संख्या- 515 (किमी 1370-21-19) पर अनुरक्षण का कार्य गुरुवार जनवरी से 12 जनवरी तक किया जाना है। यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता। यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।

रेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे अनुरक्षण का कार्य के चलते 8 से 12 जनवरी तक सड़क यातायात बंद रहेगा। गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या-514 और फाटक संख्या-516 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है। रेलवे ने राहगीरों से अनुरोध किया है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *