कोहरा ने सुस्त की चालः 1 से 8 घंटे की देरी से चल रहीं आगरा से गुजरने वाली ट्रेनें

0
train-fog-1

आगरा। कोहरे की वजह से ट्रेनों की गति रफ्तार नहीं पकड पा रही है। सोमवार को भी सुस्त गति से चल रहींएक दर्जन से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से 1 से 8 घंटे की देरी से चलीं। ट्रेनों की देरी से आने के कारण यात्रियों को कड़ाके की ठंड में इंतजार करने को मजबूर होना पड रहा है।

कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार होता नहीं दिख रहा है। सोमवार को आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली लगभग एक दर्जन से अधिक ट्रेनें 1 से 8 घंटे घंटे की देरी से चल रही हैं। इनमें तेलंगाना एक्सप्रेस 3 घंटा 11 मिनट, शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 2 घंटा 43 मिनट, कर्नाटक एक्सप्रेस 3 घंटा 54 मिनट, चेन्नई सेंट्रल-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटा 53 मिनट, सीएमएसटी राजधानी 3 घंटा 35 मिनट, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस 5 घंटा 55 मिनट, जबलपुर- निजामुद्दीन 8 घंटा, निजामुद्दीन-जबलपुर 7 घंटा 20 मिनट, नांदेड-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 4 घंटा 15 मिनट, सचखंड सुपर फास्ट 2 घंटा 20 मिनट, कर्नाटका एक्सप्रेस 2 घंटा 51 मिनट, केरल एक्सप्रेस 2 घंटा 10 मिनट और अनन्या एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *