ग्वालियर-प्रयागराज के बीच 8 जनवरी से दौडेगी वीकली स्पेशल ट्रेन

0
fgderc

रेलवे ने तैयार की स्ट्राइक फोर्स

ग्वालियर। संगम में शुरू हुए माघ मेले में आस्था की डुबकी लगाने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने भी खास इंतजाम किए हैं। रेलवे ने अनुमान लगाया है कि मेले के दौरान ग्वालियर से प्रतिदिन औसतन 8 हजार और झांसी से 10 हजार यात्री प्रयागराज की ओर रुख करेंगे। विशेष स्नान (शाही स्नान) के दिनों में यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

यात्रियों के इस दबाव को देखते हुए रेलवे ने डिमांड आधारित स्पेशल ट्रेनें चलाने की रणनीति तैयार की है। ताकि किसी भी स्टेशन पर भगदड़ या परेशानी की स्थिति न बने। प्रयागराज के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ते ही रेलवे तत्काल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसके लिए झांसी मंडल ने कुल 12 रैक (ट्रेनों के डिब्बे) रिजर्व मंे रखे हैं। 8 जनवरी से ग्वालियर-प्रयागराज के बीच वीकली स्पेशल दौड़ेगी।

रेलवे ने स्ट्राइक फोर्स तैयार की है। ग्वालियर के लिए 3 विशेष रैक तैयार खड़े किए गए हैं। झांसी के लिए 3 रैक रिजर्व हैं। ये सभी रैक अनारक्षित (जनरल) होंगे। जैसे ही स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी, डिमांड भेजकर इन ट्रेनों को प्लेटफार्म पर लगा दिया जाएगा। ये ट्रेनें मुख्य स्नान पर्वों से एक दिन पहले शुरू होकर तीन दिन तक संचालित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *