दिव्यांगजन नेशनल हैंड बॉल चैंपियनशिप में दिल्ली का रहा दबदबा

0

डाॅ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर कैम्पस में पहले दिन हुए वर्गीकरण मैच

प्रतियोगिता में दिल्ली, उप्र, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की टीमों में हुए मुकाबले

मानसिक दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे ने किया मंत्रमुग्ध, खेल भावना का दिखा समंजस्य

आगरा। डाॅ. भीमराव आम्बेडकर विश्व विद्यालय के छलेसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैंपस में स्पेशल ओपम्पिक भारत द्वारा आयोजित नेशनल हैंड बॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन हुए छह मैचों में दिल्ली के खिलाडियों का दबदबा रहा।

पहला मैच दिल्ली और उप्र पुरुष वर्ग के मध्य हुआ, जिसमें 7 और 4 का स्कोर रहा। राजस्थान और उप्र महिला वर्ग का स्कोर 2 और 8 रहा। हरियाणा और उप्र पुरुष वर्ग 4 और 8 रहा। राजस्थान−दिल्ली महिला वर्ग स्कोर 0 और 2 रहा। हिमाचल प्रदेश−राजस्थान पुरुष वर्ग 3 और 2 स्कोर रहा और महिला वर्ग में उप्र−दिल्ली का स्कोर 2− 2 रहा। शूट और गोल की आवाजों के मध्य विशेष एथलिट सामान्यों से अधिक जज्बे के साथ खेल रहे थे। इससे पहले प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन स्पेशल ओलम्पिक भारत के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने सिक्का उछाल कर किया। उनके साथ सचिव संजीव दोहरे, उपाध्यक्ष राजेश जैन, आशीष कुमार और मनीष शर्मा भी उपस्थित रहे। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनर मनोज सिंह (वाराणसी), सीमा शर्मा (मथुरा), अरुण कुमार सिंह (आगरा) और इंद्रपाल सिंह (गाजियाबाद) के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता शुरु हुयी। इस मौके पर कुलपति प्रो आशु रानी ने कहाकि खेल का मैदान और नियम सामान्य ओलम्पिक प्रतिस्पर्धा की तरह हैं, लेकिन खिलाड़ी विशेष हैं और उनकी खेल भावना हम दिल से सरहाना करते हैं। हर संभव प्रयास से उन्हें बुलंदियों की ऊचाईयों तक ले जायेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दस से ज्यादा राज्यों की टीम ने भाग ले रही हैं। स्पेशल ओलम्पिक भारत का उद्देश्य मानसिक दिव्यांग बच्चों को खेल से जोड़ते हुए उनकी शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था को बनाना है।

अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनर मनोज सिंह ने बताया कि नेशनल हैंड बॉल चैंपियनशिप के नियम और मैदान सामान्य ही हैं। इसमें 16 से 21 वर्ष तक के एथलिट भाग ले रहे हैं। एक टीम में पांच से सात खिलाड़ी हैं। चैंपियनशिप में राज्यस्तरीय खेले हुए एथलिट भी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रथम दिन टीमों का खिलाड़ियों की प्रतिभा के हिसाब से वर्गीकरण मैच कराया गया। फाइनल मैच गुरुवार को खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *