बेहतर पुलिसिंग से पाया अपराधों पर नियंत्रण, आगरा पुलिस कमिश्नर ने रखा साल भर का लेखा-जोखा

0
78c3f597-3abe-473f-8b5b-affcd075bc7b

साल 2024 के मुकाबले 2025 में अपराध दरों में आई कमी

आगरा में 2478 मुकदमे दर्ज, 3646 को पहुंचाया गया जेल

तीन को दिलाया मृत्युदंड, 246 को मिला आजीवन कारावास

आगरा। तकनीक आधारित पुलिसिंग, प्रभावी रणनीति और टीम वर्क के चलते पूरे साल आगरा पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर नकेल कसे रखी। साल 2025 के आखिरी दिन बुधवार को पुलिस कमिश्नरेट आगरा ने जनपद के अपराध का लेखा-जोखा पेश किया। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने मीडिया के समक्ष पूरे वर्ष की पुलिसिंग का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रभावी रणनीति और टीमवर्क के चलते अपराध नियंत्रण में बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में अपराधों में जहां काफी कमी आई। वहीं अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही में वृद्धि दर्ज की गई। पुलिस कमिश्नर ने इस वर्ष अवैध धर्मांतरण रैकेट के खुलासे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 10 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वर्ष भर में 2478 मुकदमों में मजबूत पैरवी के जरिए 3646 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। इनमें तीन को मृत्युदंड और 246 को आजीवन कारावास मिला।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वर्ष 2025 में डकैती की वारदात में जहां सौ फीसद गिरावट आई। वहीं जिले में रोड होल्टअप की एक भी घटना नहीं हुई। लूट, चोरी, वाहन चोरी, दहेज हत्या, बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से 4906 घरेलू विवादों का समाधान कराया गया। सड़कों पर स्टंटबाजी, खुले में शराब पीने और साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *