रायभा में 25 लाख की लागत से बनेगा बारातघरः चै. बाबूलाल

0
52092aac-bf4e-4aa7-8826-78252752f084

कोली समाज की मांग पर विधायक बाबूलाल ने गांव में पहुंच की घोषणा

विधायक निधि से कोली समाज की धर्मशाला का भी होगा सौन्दर्यीकरण

आगरा। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायभा विकास खंड अछनेरा आगरा में कोली समाज की प्राचीन धर्मशाला के सौन्द्रर्यीकरण के साथ 25 लाख रुपये की लागत से बरातघर का निर्माण भी कराया जाएगा। उक्त कार्य विधायक चैधरी बाबूलाल अपनी विधायक निधि से कराएंगे।

रायभा के कोली समाज के लोगों द्वारा प्राचीन धर्मशाला के सौंदर्यीकरण की मांग की की गयी। इस पर विधायक चैधरी बाबूलाल ने मौके पर पहुंचकर धर्मशाला का निरीक्षण किया। विधायक बाबूलाल ने कोली समाज से मिलकर बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने समस्याओं के निवारण के लिए तत्काल संबंधित विभागों को आदेशित किया। साथ ही उक्त धर्मशाला के सौंदर्यीकरण के साथ हीं 25 लाख रुपये की विधायक निधि से बारातघर भी बनेगा। ताकि इसका लाभ वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रमों में मिले सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *