सर्द हवाओं से ठिठुरा आगरा, अलाव के सहारे कटा दिन

0
8208cdf2-fb42-457b-adf6-56dc4e8dd3a8

आगरा। ताजनगरी का पारा लगातार गिर रहा है। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सोमवार सुबह कोहरे से घिरी रही। वहीं दिन बादलों से ढका रहा। बादलों की गोद में समाए सूर्य नारायण ने दोपहर में आंखें खोलने की कोशिश की, लेकिन जाडे के आगे उसकी किरणें भी कंपकंपाती रहीं। कडकडाती जाडे के चलते शहर के बाशिन्दों जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियश और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया।

शहर में शीत लहर से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी कडाके की ठंड में लोग कांपते रहे। सोमवार की सुबह भी कोहरे की चादर में लिपटी रही। आलम यह था सडकों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। वाहन चालक अपने वाहनों की लाइट जलाकर चल रहे थे। कोहरा छटा तो शहर के आसमान में बादलों का डेरा जमा रहा। इस दौरान दोपहर में सूर्य नारायण ने आंखें चमकाने की कोशिश की, लेकिन बादलों के आगे उनकी चमक भी फीकी रही।

जगह-जगह अलाव के सहारे कटा दिन

कडाके की ठंड से राहत पाने के लिए शहर में जगह-जगह लोग अलाव के सहारे बैठे दिखाई दिए। वहीं घरों में भी लोग हीटर और अंगीठी जलाकर लोगों ने सर्दी की कंपकपी को दूर किया। हालांकि नगर निगम ने कुछ जगहों पर गैस हीटर लगाए, लेकिन उनकी ताप भी कंपकपी को दूर नहीं कर सकी। चैक-चैराहों पर बेसहारा लोग अलाव जलाकर गर्मी पाने की कोशिश में लगे दिखाई दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *