भीषण सर्दी और कोहरे ने बिगाडी ट्रेनों की चाल, बनारस बंदे भारत 5 घंटे लेट
आगरा-दिल्ली मार्ग पर अप और डाउन लाइन की ज्यादातर ट्रेनें चल रही घंटों की देरी से
आगरा। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की मार से ट्रेनों की रफ्तार चरमरा गई है। इसके चलते ट्रेनों की बिगडी रफ्तार ढर्रे पर नहीं आ पा रही है। सोमवार को आगरा से दिल्ली-झांसी की ओर जाने वाली अप और डाउन की दो दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से छह घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिसका सीधा असर रेल परिचालन पर पड़ रहा है। रेल प्रशासन द्वारा गति नियंत्रित किए जाने के चलते कई ट्रेनें घंटों तक रास्ते में ही खड़ी रहीं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा, जिन्हें कड़ाके की ठंड में स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा।
ये ट्रेनें चल रहीं लेट
आगरा कैंट-बनारस बंदे भारत-4 घंटे 56 मिनट, हैदराबाद-नई दिल्ली 3 घंटे 34 मिनट, तमिलनाडू 4 घंटे 48 मिनट, नांदेड-श्रीनगर 3.30, साबरमती-आगरा कैंट 1.घंटा 26 मिनट, मुंबई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं पंजाब मेल 4 घंटा 6 मिनट, छतीसगढ एक्सप्रेस 3 घंटा, उत्कल 4 घंटा 50 मिनट, होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस 3 घंटा 47 मिनट, हीराकुंड एक्सप्रेस 3 घंटा 35 मिनट, केरला एक्सप्रेस 2 घंटा 30 मिनट और ताज एक्सप्रेस 2 घंटा 35 मिनट की देरी से चल रही हैं।
