आगरा के पिनाहट में चंबल के बीहड़ में मंदिर के पुजारी का धारदार हथियार से हत्या, फैली सनसनी

0
image_870x_69513c00e838f

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव विप्रावली के बीहड़ में स्थित चैमुखा आश्रम में रविवार को 68 वर्षीय वृद्ध साधु की धारदार हथियार से हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक पातीराम कुशवाह चैमुखा माता मंदिर पर पुजारी थे। साधु का शव आश्रम परिसर में मृत अवस्था में पड़ा मिला। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार मृतक साधु विप्रावली के पास रोहाई के चैमुखा देवी मंदिर पर रहते थे। रविवार को जब आश्रम में साधु का शव आश्रम परिसर में रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर बडी संख्या ग्रामीणों की भीड जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पिनाहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आगरा से डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जबकि डॉग स्क्वायड ने आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की। पुलिस का प्राथमिक आकलन है कि साधु की हत्या धारदार हथियार से की गई है।

मृतक के पुत्र उमेश कुमार निवासी पिनाहट ने बताया कि उनके पिता आश्रम में स्थित देवी मंदिर पर पुजारी थे। उन्हें सूचना मिली तो वे मंदिर पहुंचे। देखा कि पिता मृत अवस्था में पड़े थे और शरीर पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आश्रम में आने.जाने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराये गये हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *