जाम से हांफा आगराः हाईवे पर दिनभर जाम,यमुना किनारा रोड पर भी घंटों फंसे रहे लोग

0
e857d101-362e-4375-8c5a-dbf937ccb58c

आगरा। शहर की यातायात व्यवस्था संभाले नहीं संभल रही है। आलम यह है कि शहर के बीचों-बीच से गुजर रहे नेशनल हाइवे से लेकर अंदरुनी इलाकों की कोई ऐसी सडक नहीं जो जाम से अछूती हो। रविवार को सिकंदरा से भगवान टाॅकीज चैराहा तक दिनभर जाम ने परेशान किया। वहीं, यमुना किनारा रोड और एमजी रोड सहित अन्य इलाकों में भी जाम के हालात रहे। घंटों लोग इस जाम में फंसे रहे।

रविवार दोपहर 12 बजे से गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर जाम लगने लगा था। यहां पर मेट्रो का काम चल रहा है। इसके चलते आईएसबीटी तक वाहनों की लाइन लग रही है। सिकंदरा तिराहे पर भी यातायात व्यवस्था बेपटरी रही। एमजी रोड पर भी जाम के हालात बने रहे। इसके अलावा मदिया कटरा और लोहामंडी क्षेत्र में भी जाम के हालात बने रहे। पर्यटकों के वाहनों के दबाव से यमुना किनारा मार्ग पर भी जाम से हांफता रहा। दिनभर पर्यटक परेशान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *