सीयू यूपी यूनिवर्सिटी ने आगरा में अपने 21 मल्टीडिसिप्लिनरी पीएचडी प्रोग्राम्स किए लांच

0
b5914c1c-923b-45d1-8dad-1970b517678e

यूपी बना एआई, स्टार्टअप और ग्लोबल एजुकेशन का नया पावर हाउसः डॉ. अजय यादव

ग्लोबल फैकल्टी और हाई-टेक लैब्स के साथ यूपी को बनाएगी रिसर्च-इंटेंसिव हब

आगरा में सीयूसीईटी 2026 पोर्टल लांच, 50 करोड़ तक की स्कॉलरशिप का मिलेगा लाभ

फॉरेन-ट्रेन्ड फैकल्टी के साथ रिसर्च को मिलेगी नई उड़ानः डॉ उमाशंकर, पीएचडी कोऑरडिनेटर

आगरा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश (सीयूयूपी) ने प्रदेश के उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोडा।़ यूनिवर्सिटी ने आगरा में अपने 21 मल्टीडिसिप्लिनरी पीएचडी प्रोग्राम्स लांच का उत्तरप्रदेश को एक मजबूत रिसर्च-इंटेंसिव हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इन प्रोग्राम्स को ग्लोबल फैकल्टी, हाई-टेक लैब्स और फुली फंडेड रिसर्च प्रोजेक्ट्स के साथ डिजाइन किया गया है। ताकि यूपी के रिसर्चर को ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज मिल सकें।

सीयू यूपी के रजिस्ट्रार डॉ. अजय यादव ने बताया की यूनिवर्सिटीएआई, इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर रिसर्च का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह पहल न केवल प्रदेश के युवाओं को विश्वस्तरीय शोध अवसर देगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को ज्ञान और तकनीक आधारित विकास की नई पहचान भी दिलाएगी। हाइटेक सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस और मॉडर्न लैब्सः रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए सीयू यूपीने हाइटेक सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंसऔर मॉडर्न लैब्स की स्थापना की है। इनमें माइक्रोसॉफ्ट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस, एसएएस एनालिटिक्स लैब, एप्पल विजन प्रो लैब, एआई एमएल रिसर्च सेंटर और क्विक हील साइबर डिफेन्स हब शामिल हैं। यह सुविधाएँ रिसर्च स्कॉलर्स को उच्च स्तर की तकनीकी क्षमता प्रदान करेंगी और पेटेंट जेनरेशन वस्टार्ट-अप क्रिएशन को नई गति देंगी जो किसी भी हाइटेक रिसर्च यूनिवर्सिटी की पहचान मानी जाती है।

सीयू यूपी का लक्ष्य एक ऐसी रिसर्च-इंटेंसिव यूनिवर्सिटी के रूप में खुद को स्थापित करना है जो नॉलेज, इनोवेशन और रिसर्च एक्सीलेंस का हब हो। सीयू यूपी ने इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी, डेटा साइंसेज, मैनेजमेंट, लॉ और लिबरल आर्ट्स समेत 21 एआई-ड्रिवन डिसिप्लिन्स में पीएचडी प्रोग्राम शुरू किए हैं। जनवरी 2026 बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। सीयू यूपी ने अपने पीएचडी प्रोग्राम्स को वल्र्ड टॉप यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर डिजाइन किया है। योग्य शोधार्थियों को 35,000 रुपये प्रति माह तक की फेलोशिप भी दी जाएगी। फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों मोड में पीएचडी करने की सुविधा है। यूनिवर्सिटी ने अब तक 20 से अधिक टॉप क्यूएस रैंक्ड ग्लोबल यूनिवर्सिटीज के साथ एमओयू किए हैं।

सीयू यूपी की यह पहल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मजबूत रिसर्च लिगेसी पर आधारित है, जिसमें 21 हजार से अधिक स्कोपस-इंडेक्स्ड पब्लिकेशन्स, 5,300 से अधिक पेटेंट, 90 करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी फंडेड प्रोजेक्ट्स और 200 से ज्यादा एक्टिव रिसर्च ग्रुप्स शामिल हैं। अब यही रिसर्च कल्चर उत्तर प्रदेश कैंपस में भी देखने को मिलेगा। पीएच.डी. में प्रवेश चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट के माध्यम से होगा।

छह मेन स्ट्रीम्स में कुल 68 फ्यूचर ओरिएंटेड प्रोग्राम प्रदान करेगी सीयू यूपीः सत्र 2026-27 के में सीयू यूपी इंजीनियरिंग, बिजनेस, हेल्थ और लाइफ साइंसेज, ह्यूमैनिटीज, लिबरल आर्ट्स और लीगल स्टडीज जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 40 ग्रेजुएट और 16 पोस्ट ग्रेजुएट ग्रेजुएट समेत 15 कोर्सज पेश कर रही है। देश की टॉप प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में शुमार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी कैंपस 2026-27 शैक्षणिक सत्र में अपने छात्र-छात्राओं को 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान करेगा। इसके अलावा साइंटिफिक रिसर्च और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए सीवी रमन स्कॉलरशिप के तहत तीन करोड़ रुपये की अतिरिक्त छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

सीयू यूपी के रजिस्ट्रार डॉ अजय यादव ने 2026 पोर्टल लॉन्च करते हुए कहाकि सीयूसीईटी के माध्यम से छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीइटी) में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से प्रवेश व स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 18002701411 टोल फ्री नम्बर पर भी संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा देश की पहली एआई-ऑगमेंटेड प्राइवेट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के उद्घाटन के बाद, सीयू यूपी नेअपने पहले ही सत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। उत्तर प्रदेश के उद्योग विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने यूनिवर्सिटीमें ‘कैंपस टैंक’ का शुभारंभ किया। इसमें छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी एआई और टेक स्किल्स सिखाई गईं। वहीं सीयू यूपी ने हाल ही में ग्लोबल एजुकेशन को मजबूती देते हुए, यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूकैसल, ऑस्ट्रेलिया के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया, जिसके माध्यम से छात्रों को एक्सचेंज प्रोग्राम, संयुक्त शोध और अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप जैसे अवसर प्राप्त होंगे।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीयूबीई-सीयू बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर और नारी योजना का शुभारंभ किया जो महिलाओं को तकनीक, स्टार्टअप, शोध और आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्रदान करेगा। इन सभी उपलब्धियों ने मिलकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश को देश का तेजी से उभरता हुआ एआई, इनोवेशन और स्टार्टअप हब बना दिया है। वहीं सीयू यूपी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तीमान रचते हुए एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम की शुरुआत की है। सीयू यूपी ये प्रोग्राम्स लांच करने वाली यूपी की पहली यूनिवर्सिटी भी बन गई है। एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम एक अनोखी पहल है जिसके तहत छात्र अपनी औपचारिक डिग्री शुरू करने से पहले ही ग्लोबली मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट्स और इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि नई शिक्षा नीति के तहत उत्तर प्रदेश के छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सीयू यूपी यह सभी 60 हाइडिमांडकोर्सेज पूरी तरह से निःशुल्क ऑफर कर रही हैं।

इस अवसर पर सीयूयूपी के पीएचडी कोऑरडिनेटर डॉ. उमाशंकर ने बताया कि सीयू यूपी के पीएचडी प्रोग्राम इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि स्कॉलर्स को हाई-क्वालिटी रिसर्च एन्वायरनमेंट, क्रिटिकल थिंकिंग और एडवांस्ड स्कॉलरशिप का मजबूत एक्सपोजर मिले। हमारे प्रोग्राम टॉप रैंक्ड यूनिवर्सिटीज के स्टैंडर्ड्स पर बेस्ड हैं, जहां स्कॉलर्स को रिगरस कोर्सवर्क, रिसर्च मेथडोलॉजी ट्रेनिंग और इंटरनेशनल कोलैबोरेशन का बेनिफिट मिलता है। इंडिया की पहली प्राइवेट एआई -ऑगमेंटेड यूनिवर्सिटी होने के नाते, सीयू उत्तर प्रदेश मे ंफॉरेन-ट्रेन्ड पोस्ट-डॉक्टरेट फैकल्टी हैं, जिनका स्ट्रॉन्ग बैक ग्राउंड क्यू-वन-क्यू-टू पब्लिकेशन्स, फंडेड प्रोजेक्ट्स और यूटिलिटी पेटेंट्स में है। कैंपस में एआई एमएल. लैब, माइक्रोसॉफ्ट सीओई., एसएएस. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एप्पल विजन प्रो लैब जैसी एडवांस्ड फैसिलिटीज उपलब्ध हैं, जो स्कॉलर्स को नेक्स्ट-जेनेरेशन रिसर्च करने में सपोर्ट करती हैं। रिसर्च स्कॉलर्स को स्टेट-ऑफ-द-आर्ट लैब्स, इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड रिसर्च अपॉर्चुनिटीज और नेशनल व इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स की मेंटरशिप मिलती है।हमारा लक्ष्य यह है कि हम फ्यूचर-रेडी रिसर्चर तैयार करें, जो ग्लोबल रिसर्च इकोसिस्टम में मीनिंग फुल कॉन्ट्रिब्यूशन दें और सोसाइटी व इंडस्ट्री के लिए इम्पैक्ट फुल सॉल्यूशन्स क्रिएट कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *