आगरा में  मूर्ति कारीगर ने फांसी के फंदे पर लटक कर की खुदकुशी

0
mataka-ka-fail-fata_60c6ac356394101c1b8645ad7675e576

कारखाने में लटका मिला मूर्ति कारीगर का शव

सुबह परिजनों ने शव को देखा तो मचा कोहराम

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, पुलिस जांच में जुटी

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के कलवारी में मूर्ति कारीगर ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। उसका शव फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कलवारी निवासी 25 वर्षीय तरुण शर्मा ने घर के पास बने कारखाने में मंगलवार की रात फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। तरुण के घर नहीं पहुंचने पर सुबह भाई राहुल कारखाने पहुंचे। भाई का शव फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार में माता-पिता, छोटी बहन, बड़ा भाई-भाभी और दो भतीजे हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन किसी से दुश्मनी या विवाद से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है। उनके मोबाइल की भी जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *