राजभाषा हिन्दी में कार्य करने वाले रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

0
309c04f7-8aa7-4f54-ad4c-f43706875c19

आगरा रेल मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में चार अधिकारी और पांच कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल की अध्यक्षता में राजभाषा कार्या न्वयन समिति की बैठक में हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन, प्रगति और भावी कार्ययोज नाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान राजभाषा हिन्दी में कार्य करने वाले चार अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

बैठक में पुरस्कृत होने वाले अधिकारियों में रुपेश बघेला वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजी नियर सामान्य, डॉ. मनीष मदान वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, कुं.. प्रशस्ति श्रीवास्तव मंडल परिचालन प्रबंधक सह जन संपर्क अधिकारी और संजीव कुमार जाटव सहायक वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट के अलावा पांच कर्मचारी ललित वर्मा, विक्रम यादव,कृष्ण कुमार सक्सेना, राजेश कुमार सिंह और सोनू को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम कर्मचारियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रेरित करने की दिशा में सार्थक साबित हुआ। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रनव कुमार के अलावा वरिष्ठ अधिकारीगण और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन मंडल वाणिज्य प्रबंधक और राजभाषा अधिकारी बीएस चैहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *