अलीगढ के रिंकू सिंह को मिली टी-20 वल्र्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह
रिंकू सिंह परिवार और प्रशंसकों में खुशी का माहौल
मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज ने भी जाहिर की खुशी
अलीगढ। टी-20 वल्र्ड कप 2026 में अलीगढ के सिक्सर किंग रिंकू सिंह भी अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाएंगे। शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा किए गए टीम के ऐलान सिक्सर किंग कहे जाने वाले बल्लेबाज रिंकू सिंह की सरप्राइज एंट्री हुई है। उनकी एंट्री ने सभी को चैंका दिया है। 15 सदस्यीय टीम में रिंकू सिंह का नाम के ऐलान के बाद अलीगढ के बाशिन्दों की खुशी का माहौल छा गया। उनकी मंगेतर प्रिया सरोज भी फूले नहीं समा रही हैं।
रिंकू सिंह के सेलेक्शन होने के बाद अलीगढ में उनके परिवार, दोस्त, रिश्तेदारों समेत उनके प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। इस बीच क्रिकेटर की इस सरप्राइज एंट्री पर उनकी होने वाली पत्नी और मछलीशहर सीट से सपा की लोकसभा सांसद प्रिया सरोज ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है। बीसीसीआई की सेलेक्शन लिस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए प्रिया सरोज ने हार्ट और ईविल आई यानी नजर अम्यूलेट इमोजी (बुरी नजर का प्रतीक) लगाकर रिएक्ट किया है। प्रिया सरोज का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं रिंकू सिंह ने भी 15 सदस्यों की टीम वाली फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है। रिंकू सिंह के सेलेक्शन पर परिवार समेत प्रशंसकों में भी खुशी का माहौल है। रिंकू सिंह ने टीम इंडिया में जगह बनाने के बाद खेल में अपनी अलग ही भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने बल्ले से कई कारनामे करते हुए निर्णायक मुकाबलों में जीत दिलाई है। ऐसे में एक बार फिर सिक्सर किंग की वापसी होने के बाद उनके बल्ले से क्रिकेट के मैदान पर जादू देखने को मिलने वाला है।

