एबीपीएल सीजन.13 की टी शर्ट हुई लांच

0
5469c017-23bd-46d7-9b80-21ee64a514ac

श्रवण बैडमिंटन अकादमी मानस नगर में हुई लांचिंग, मुख्य अतिथि रहे पंकज गांधी

21 से 26 दिसम्बर तक खेले पं. मुन्ना लाल रावत स्मृति बैडमिंटन लीग के मुकाबले

आगरा। पंडित मुन्ना लाल रावत की स्मृति में आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन 13 की शर्ट लॉन्चिंग शुक्रवार को श्रवण बैडमिंटन अकादमी मानस नगर में हुई। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त जीएसटी ग्रेड-1 पंकज गांधी रहे। प्रतियोगिता 21 से 26 दिसंबर तक चलेगी। प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 26 दिसंबर को होगा।

आयोजन सचिव संजीव रावत ने बताया कि प्रीमियर लीग में 21 दिसम्बर से रोजाना दो मैच खेले जाएंगे। हर मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आयोजन महासचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग का यह लगातार 13वां सीजन है, जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में इस तरह की कोई भी लीग आयोजित नहीं होती है।

लीग के संयोजक नंदी रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में एक लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर बाबा फैमिली प्लाजा के डायरेक्टर दिनेश मयानी, जिला बैडमिंटन संघ के संरक्षक जिला जज महेश नौटियाल, एजीएसटी डिप्टी कमिश्नर रितु सिंह, अध्यक्ष बीना लवानिया, सचिव राहुल पालीवाल, चेयरमैन विनोद सीतलानी, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, संयुक्त सचिव नंदी रावत, रवि जैन, रमन सेठिया, संजय कालरा, रूपम श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, लव गोयल, प्रवीण अग्रवाल, मयंक शर्मा, रुचि चैधरी, अमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *