जनता को राम भरोसे छोड़ना चाहती है भाजपाः डिंपल
सपा सांसद डिंपल यादव ने मनरेगा का नाम बदलने को बताया महात्मा गांधी का अपमान
नई दिल्ली। संसद से वीबी जी राम जी विधेयक 2025 पारित होने पर विपक्ष ने इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपमान के साथ इस योजना से जुड़े मजदूरों के साथ धोखा बताया। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहाकि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर रही है। वे पूरे देश को राम भरोसे छोड़ना चाहते हैं। यह महात्मा गांधी का अपमान है।
सपा सांसद डिंपल यादव ने संसद भवन परिसर में शुक्रवार को पत्रकारों से बात चीत कर रहीं थीं। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को घेरा और कहाकि दोनों सरकारें अपनी जिम्मेदारी से भाग रहीं हैं। पब्लिक प्रदूषण से परेशान है, बच्चों के फेफड़े प्रदूषण से खराब हो रहे हैं। ये लोग किसानों पर आरोप लगाते थे, लेकिन अब चीजें सामने आ चुकीं हैं. कि इनके पास कोई कार्य योजना नहीं है।
संसद में पास हुए वीबी जी राजी विधेयक सपा सांसद डिंपल यादव ने कहाकि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर रही है। वह पूरे देश के लोगों को राम भरोसे छोड़ना चाहती है। यह महात्मा गांधी का अपमान है। मनरेगा हर गांव के कोने-कोने तक पहुंचा था। इसलिए उनके पास देने के लिए कुछ नया नहीं है। बस खुद को प्रमोट करने के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए, उन्होंने इसी इरादे से इसका नाम बदला है।
सपा सांसद ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए भाजपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहाकि इनके पास कोई कार्य योजना नहीं है। बच्चों के फेफड़े खराब हो रहे हैं, इन्हें किसी की चिंता नहीं है। यहां अनाधिकृत तरीके से निर्माण चल रहे हैं। पहले पराली के नाम पर किसानों पर आरोप लगाया जाता था. अब चीजें सामने हैं।
