एटा में शोहदों की करतूत से तंग छात्रा ने फंदे पर लटक दी जान

0
17_09_2025-bhopal,_suicide,_class_5_student

इंटर करने के बाद कंप्यूटर कोर्स कर रही थी छात्रा

आते-जाते गांव के युवक पीछा कर करते थे परेशान

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक छात्रा ने अपने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। पिता का आरोप है कि गांव के तीन युवक अपने एक साथी के साथ मिलकर बेटी को परेशान करते थे। कंप्यूटर सीखने के लिए वह जब भी घर से निकलती, यह लोग पीछा करते थे।

घटना जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 6 पुत्रियां और 2 पुत्र हैं। इनमे से तीसरे नंबर की 17 वर्षीय बेटी 12वीं पास करने के बाद कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। गांव के ही तीन लड़के अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रतिदिन बेटी का पीछा करते थे। किसी तरह से इन लोगों ने उसके कुछ फोटो और वीडियो बना लिए और ब्लैकमेल करते हुए परेशान करने लगे। इससे तंग आकर उसने बृहस्पतिवार की शाम कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया।

परिजनों ने बताया कि बेटी ने जब यह आत्मघाती कदम उठाया उस समय घर पर छोटे बच्चे ही मौजूद थे। परिवार के लोग खेत पर चारा लेने गए थे। जानकारी होने पर घर पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। सूचना पर जैंथरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि घटना की गहनता से छानबीन की जा रही है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *