कोहरे ने बिगाडी ट्रेनों की चाल, 1 से 7 घंटे की देरी से चल रहीं

0
train_fog

भीषण सर्दी में कंपकपाते हुए इंतजार करने को मजबूर हैं यात्री

आगरा। कोहरे ने ट्रेनों की चाल बिगाड दी। इसके चलते आगरा से गुजरने वाली ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। खासकर लम्बी दूरी की ट्रेनें तो सात-सात घंटे की देरी चल रही हैं। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इस भीषण ठंड में कंपकपाते हुए यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। आगरा से गुजरने वाली ट्रेनों में केरला एक्सप्रेस साढे सात घंटे की देरी से चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आगरा रेल मंडल से अप और डाउन को जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इनमें दक्षिण सुपर फास्ट एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, जेबीपी-निजामुद्दीन सुपर फास्ट, जीटी, यूपी सम्पर्क क्रांति, राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी, एपी एक्सप्रेस, केरला, तमिलनाडु एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस, तेलंगाना, कोटा सहित करीब डेढ दर्जन ट्रेनें डेढ से साढे सात घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके चलते यात्री इस भीषण ठंड में कंपकपाते हुए घंटों ट्रेनों की प्रतीक्षा करने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *