विजिबिलटी हुई कम, तो बंद हो जाएगा एक्सप्रेसवे

0
Yamuna-Expressway-Speed-Limit-2025-12-b913b945bb412edaf9ec8ca79ac973a5

यमुना अथॉरिटी का फैसला, हादसे के बाद जागे जिम्मेदार

टोल प्लाजा पर वाहन चलाकों को चेतावनी देने के निर्देश

लखनऊ। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे के बाद यमुना अथॉरिटी ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अगर विजिबिलटी 50 मीटर से कम होगी तो एक्सप्रेसवे पर चलने वाली सभी गाड़ियों को रोक दिया जाएगा। यह सभी गाड़ियां फैसिलिटी सेंटर पर खड़ी की जाएंगी। गौरतलब है कि गत मंगलवार तड़के कम विजिबिलटी होने के कारण कई बसें और गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसके चलते दर्दनाक हादसा हो गया।

इस हादसे में अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल हैं और कुछ गंभीर रूप से घायल हैं, जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक कर एक्सप्रेसवे को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने खराब विजिबिलिटी होने पर एक्सप्रेस-वे पर यातायात का प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा है। सीएम ने अपील की है कि सुरक्षित यात्रा के लिए जनता एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें। एक्सप्रेस-वे पर क्रेन और एम्बुलेंस 24×7 तैनात रहने का निर्देश दिया है। टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से चालकों को कोहरे की स्थिति की चेतावनी देने के साथ ही सीएम योगी ने स्पष्ट कहाकि कोहरे में ओवरस्पीडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा राजमार्गों और सड़कों पर जरूरत के हिसाब से रिफ्लेक्टर बनाए जाएं। नेशनल हाइवे और स्टेट हाईवे के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर व्यवस्था सही करने का निर्देश दिया है। एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने को भी सीएम योगी ने कहा है। साथ ही हर ब्लैक स्पॉट पर टीमों को तैनात रहने को भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *