स्वास्थ्य शिविर में रेलकर्मियों और यात्रियों की हुई जांच

0
23adef65-b468-4271-afb0-a1273a77beb2

आगरा रेल मंडल के मंडावर महुवा स्टेशन पर लगाया गया शिविर

लगभग 3 दर्जन लोगों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल ने मंडावर महुवा रेलवे स्टेशन पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर रेलकर्मियों उनके परिजनों और यात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस दौरान मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में भी जागरुक किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अजय शंकर प्रसाद की अगुवाई में बुधवार को मंडावर महुवा रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में यात्रियों और रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा दयाल, डॉ. सौरभ की उपस्थिति में मंडावर महुवा स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच शिविर में रेल कर्मचारियों, उनके परिजनों और यात्रियों को मौके पर ही आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई गईं।

शिविर में लगभग 34 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। आगरा मंडल की चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। मौसमी बीमारियों से बचाव और कार्यस्थल पर स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर से रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को लाभ मिला। उन्होंने रेलवे की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा दयाल, डॉ. सौरभ के अलावा आगरा रेल मंडल के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *