सांसद खेल स्पर्धा का मिनी मैराथन से होगा शुभारंभ

0
1a0c3a55-0d92-43fd-b41c-abe74edbb408

पांच दिवसीय स्पर्धा में 29 विधाओं में खिलाडी दिखाएंगे अपना दमखम

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 25 दिसंबर तक होंगे विभिन्न खेल

दिव्यांग खिलाड़ी भी पवार लिफ्टिंग और रस्साकस्सी में करेंगे प्रतिभाग

आगरा। खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ 21 दिसम्बर को मिनी मैराथन से होगा। इस स्पर्धा में 29 विधाओं के खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। स्पर्धा में उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, युवा कल्याण, पुलिस, चिकित्सा विभाग और जिला खेल संघ के माध्यम से खिलाडी हिस्सा लेंगे। 21दिसम्बर को रामलीला मैदान पर मिनी मैराथन से स्पर्धा का शुभारंभ होगा। बुधवार को पोस्टर विमोचन के दौरान आयोजन समिति ने इसकी जानकारी मीडिया को दी।

खेल महोत्सव समन्वयक दिगम्बर सिंह धाकरे ने बताया कि केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल के नेतृत्व में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर 21 से 25 दिसंबर तक सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जायेगा। पांच दिवसीय स्पर्धा में महिला और पुरुष वर्ग मेंएथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, जूडो, रस्साकसी, हॉकी, कुश्ती, योग, आइस स्टॉक, पिट्टू, हैंडबॉल, टेनिस, शूटिंग, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, तलवारबाजी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, खो-खो, वालीबॉल, महिला क्रिकेट, पावरलिफ्टिंग, शतरंज, मलखम्ब आदि खेल होंगे।

पार्षद गौरव शर्मा ने बताया कि मिनी मैराथन रामलीला मैदान से पुरानी मंडी, फूल सैयद चैराहा, क्लार्क शिराज होटल, कंपनी बाग होते हुए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेगी। प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ी पाॅवर लिफ्टिंग और रस्साकसी खेल में प्रतिभाग करेंगे। माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों को स्पर्धा में भाग लेने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरे आयोजन में लगभग 50 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर नवीन गौतम, राहुल राज, संजय शर्मा, राम चैधरी, पार्षद हेमंत प्रजापति, हेमा जैन, रोहित कात्याल, विट्टू गौतम, राजेश सोनकर, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *