संसद को सरकार खुद ही नहीं चलाना चाहतीः प्रियंका

0
Priyanka-Gandhi

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और लोकसभा में पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहाकि सरकार के मंत्री ही संसद को बाधित कर रहे हैं। इससे लगता है कि सरकार ही खुद संसद नहीं चलाना चाहती है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को यहां संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहाकि संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने प्रश्नकाल बाधित किया है। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही उन्होंने बाधित करना शुरु किया जिसके कारण हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी। इससे लगता है कि सरकार ही खुद सदन को नहीं चलाना चाहती है।
उन्होंने कहाकि मोदी सरकार खुद संसद सत्र को डिस्टर्ब कर रही है। संसदीय कार्य मंत्री खुद प्रश्न काल को डिस्टर्ब कर रहे हैं। मुझे लगता है कि मोदी सरकार संसद चलाना ही नहीं चाहती। हमने संसद में प्रदूषण पर चर्चा की मांग की थी, वो चर्चा भी नहीं हो रही है।

गौरतलब है कि सत्ता पक्ष के सदस्यों ने संसद की कार्यवाही शुरु होते ही कांग्रेस पर निशाना साधा और कहाकि उसकी रविवार को यहां रामलीला मैदान में हुई रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *