यूओ प्रतीक खंडेलवाल ने सिक्किम में 21,400 फीट की ऊंचाई पर किया पर्वतारोहण

0
545eba85-9f2f-4bdf-bec6-fb8bc3705e95

एडवांस माउंटेनियरिंग कैंप में एनसीसी आर्मी विंग आगरा काॅलेज के कैडेट ने किया साहसिक प्रदर्शन

आगरा। एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज के अंडर ऑफिसर प्रतीक खंडेलवाल ने सिक्किम के चिमचे स्थित इंडियन हिमालयन क्लाइम्बिंग एंड एडवेंचर इंस्टिट्यूट में 5 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलाए गए 28‑दिवसीय ऑल इंडिया एडवांस माउंटेनि यरिंग कैंप में 21400 फीट की ऊंचाई पर पर्वतारोहण कर शानदार सफलता हासिल की। देश भर के 17 एनसीसी निदेशालय से 21 सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स ने इस कैंप में भाग लिया। इसमें 1 यूपी बटालियन के कैडेट प्रतीक खंडेलवाल ने शानदार प्रदर्शन किया।

कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने बताया कि कैंप के दौरान उन्होंने प्रतिदिन 10 किमी रनिंग, पुश अप, पुल अप, ऊंचाई पर सांस लेने का प्रशिक्षण, वॉल क्लाइम्बिंग, सर्च‑एंड‑रेस्क्यू प्रशिक्षण और 8 दिन की रॉक क्लाइम्बिंग में उल्लेखनीय दक्षता दिखाई। विशेष रूप से 27 किग्रा रक्सैक लेकर रात 2 बजे शुरू हुई ट्रेकिंग ट्रायल को 7 घंटे 25 मिनट में पूरा कर प्रतीक ने सातवां स्थान प्राप्त किया। इसके बाद उन्हें माउंट लाकोखांगस्टे और माउंट काकोखांगस्टे की शिखर परेड के लिए चयनित किया गया। जहां उन्होंने 21,400 फीट लगभग 6530 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर अपनी क्षमता का प्रमाण दिया।

ट्रांजिट कैंप 1 से एडवांस बेस कैंप तक 23 किग्रा रक्सैक के साथ युमथांग वैली तक की पैदल यात्रा में उन्होंने राशन, टेंट, सिलेंडर और अन्य उपकरणों की सुरक्षित आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एडवांस बेस कैंप में स्नो‑क्राफ्ट व आइस‑क्राफ्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर क्रैम्पॉन व तकनीकी आइस‑एक्स का उन्नत प्रयोग सीखा। रात्रि 1 बजे सबमिट पुश शुरू कर प्रातः 8 बजे शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंच कर तिरंगा फहराया। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण कई कैडेट्स को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा और प्राथमिक उपचार भी लेना पड़ा। इसके बावजूद पर्वतारोहण के दृढ़ संकल्प ने मौसम की विपरीत परिस्थितियों को बांधा नहीं बनने दिया।

यूओ प्रतीक की इस सफलता पर एनसीसी आगरा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एनएस चारग, आगरा कॉलेज प्राचार्य प्रो. सीके गौतम, 1 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अंकुर सुहाग, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल दीपक जुयाल, कंपनी कमांडर अमित अग्रवाल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *