राहुल गांधी को देश के लोगों से क्या लेना देना, उन्हें घूमने फिरने से फुर्सत नहींः डिप्टी सीएम

0
esaaaiiaara-samakashha-bthaka-ma-shamal-hae-upamakhayamatara_5f206efda6b4fad8142afa4a4d6d161f

फिरोजाबाद में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने की एसआईआर की समीक्षा, कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए वोट चोरी के आरोपों और उनके आगामी विदेश दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उपमुख्यमंत्री बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

उपमुख्यमंत्री ने बिहार एसआईआर उदाहरण देते हुए कहाकि वहां एसआईआर के बाद चुनाव निष्पक्ष, शुचिता पूर्ण मतदाता सूची बनने के बाद हुआ है। बिहार में आरजेडी के जंगल राज, कुशासन को जनता ने नकार दिया। राहुल गांधी स्वयं वहां गए थे, लेकिन एक भी मतदाता की एक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। न मीडिया को, न निर्वाचन आयोग को। कोई शिकायत नहीं हुई कि किसी व्यक्ति का नाम गलत ढंग से काटा गया हो। राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये केवल फेस सेविंग की बयानबाजी है और कुछ नहीं।

संसद सत्र चलने के दौरान राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर जाने की खबरों पर भी उपमुख्यमंत्री ने तीखी टिप्पणी की। डिप्टी सीएम ने कहाकि राहुल गांधी को देश के लोगों से क्या लेना देना? वो राजकुमार हैं। उनको घूमने फिरने से फुर्सत नहीं है। बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत राज्य में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा जो भी अवैध रूप से घुसते हुए पाया जाएगा, उसे वोटर लिस्ट और राज्य के साथ-साथ देश से भी हटा दिया जाना चाहिए। राज्य सरकार इस पर लगातार काम कर रही है। विपक्षी राजनीतिक पार्टियों की शिकायतों पर बोलते हुए पाठक ने बिहार का उदाहरण दिया, जहां एसआईआर प्रक्रिया के तहत 65 लाख गलत नामों को मतदाता सूची से हटाया गया। किसी भी दल ने गलत तरीके से नाम हटाने की शिकायत नहीं की। उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश में भी एसआईआर प्रक्रिया के जरिए अवैध रूप से रहने वाले लोगों, मतदाता सूची में दोहरे नामों और मृत लोगों के नामों को हटाया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहाकि उनके कार्यकाल में हत्या, लूट, डकैती, रेप और प्लॉट, घरों तथा दुकानों पर अवैध कब्जे आम बात थे। उन्होंने चेतावनी दी कि हमारी सरकार में किसी भी अपराधी पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने जोर देकर कहाकि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप एसआईआर प्रक्रिया को लेकर काम कर रहे हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर और जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान का गुरुवार को अंतिम दिन है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों से कहाकि वे गुरुवार तक सभी गणना फॉर्म को आवश्यक रूप से जमा करवाएं। ताकि अधिक से अधिक लोगों का वोट बन सके और वे आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। समीक्षा बैठक का संचालन केशव फौजी ने किया। इस दौरान जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज, महापौर कामिनी राठौर, विधायक प्रेमपाल धनगर, डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव के अलावा अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *