महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान शिल्पी को रेलवे ने किया नमन

0
744756b5-9329-4daf-b55a-ea7574e81ab1

आगरा रेल मण्डल में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

आगरा। भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डाॅ. भीमराव आम्बेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। आगरा रेल मण्डल कार्या लय के गोवर्धन सभागार में मण्डल रेल प्रबन्धक गगन गोयल द्वारा भारत रत्न बाबा साहेव डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी रहे।

मण्डल रेल प्रबन्धक गगन गोयल ने इस मौके पर बाबा साहेब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा समाज और महिलाओं के उत्थान के लिए सद्भावना पूर्वक किये गये कार्यों का वर्णन किया। साथ ही बाबा साहेब द्वारा बताये गये सिद्धान्तों, सामाजिक समरूपता, समानता और भाईचारे को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

महापरिनिर्वाण दिवस प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को भारत रत्न डॉ. भीमराव राम आंबेडकर की पुण्यतिथि के रूप में मनाई जाती है। वे भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी थे। 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्मे डॉ. बीआर आंबेडकर ने अपना जीवन हाशिए पर पड़े समुदायों, विशेषकर दलितों, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।

महापरिनिर्वाण दिवस पर मंडल के अधिकारियों और पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने सम्बोधन में बाबा साहेब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उनके सिद्धान्तो को जीवन में अपनाये जाने पर उनके महत्व को बताया गया। महापरिनिर्वाण दिवस पर मंडल रेल प्रबन्धक गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा ) प्रनव कुमार के साथ मण्डल के शाखा अधिकारी ऑल इंडिया एससी, एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, ओबीसी एसोसिएशन, एनसीआरईएस एवं एनसीआरएमयू के पदाधिकारीगण आगरा मण्डल के सभी शाखा अधिकारी-कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *