इंडिगो संकट पर अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार पर बोला हमला
लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को इंडिगो संकट के लिए केंद्र सरकार की कडी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिगो द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड में चंदा दिए जाने के कारण एयरलाइन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यादव ने कहाकि यह घटना इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि कैसे पूंजीपति ताकतें सरकार पर हावी हो रही हैं, जिससे सरकार बेबस है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इंडिगो एयरलाइन में चल रहे संकट को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है। अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाया कि एयरलाइन पर इलेक्टोरल बॉन्ड के चंदे की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने सीधे तौर पर कहाकि सरकार बिना किसी वजह के इंडिगो पर दबाव नहीं डाल रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इंडिगो ने उन्हें इलेक्टोरल बॉन्ड दिए थे।
यादव ने कहाकि इंडिगो के पास तैयारी करने के लिए काफी समय था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने इस स्थिति को देश में पूंजीपतियों के सरकार पर हावी होने का उदाहरण बताया। उन्होंने जोर देकर कहाकि यह पहला साफ उदाहरण है जो दिखाता है कि पूंजीवादी ताकतें सरकार पर हावी हो रही हैं और सरकार के पास कोई रास्ता नहीं है।
