एत्मादपुर चैराहे पर फ्लाईओवर की मांग पर नितिन गडकरी ने लिया संज्ञान

0
7dc78a7c-425c-4b5e-a34a-55ae300ffc5f

सांसद नवीन जैन की पहल को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मिली सहमति

आगरा। कानपुर हाइवे (राष्ट्रीय राजमार्ग 19) परएत्मादपुर चैराहे पर बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर राज्यसभा सांसद नवीन जैन द्वारा उठाई गई मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संज्ञान लिया है। सांसद नवीन जैन ने 22 जून 2025 को भेजे अपने पत्र में चैराहे पर फ्लाईओवर निर्माण और यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की थी।

सांसद जैन ने पत्र में लिखा था किएत्मादपुर चैराहे पर अत्यधिक संख्या में वाहनों के आवागमन के कारण गंभीर जाम लगता है, जिससे स्थानीय निवासियों, यात्रियों और व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके चलते वाहनों की धीमी गति से ईंधन की खपत बढ़ रही है, जिससे प्रदूषण में वृद्धि होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण को आवश्यक बताया था।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने जवाब में बताया कि सांसद का पत्र प्राप्त कर लिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर एत्मादपुर चैराहे और आसपास के क्षेत्र की यातायात परिस्थितियों और जनसुवि धाओं की स्थिति पर डीपीआर तैयार की गई है। गडकरी ने पत्र में लिखा है कि इस क्षेत्र में स्थानीय व क्षेत्रीय वाहनों की बड़ी संख्या के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।

उन्होंने कहाकि कंस्ट्रक्शन के दौरान भी जाम हटाने के लिए समुचित प्रयास किए जा रहे हैं, और संबंधित स्थान पर यातायात के उचित प्रबंधन के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है। नितिन गडकरी ने अपने पत्र में आश्वस्त किया है कि एत्मादपुर चैराहे की यातायात व्यवस्था को सुधारने और प्रस्तावित फ्लाईओवर से संबंधित डीपीआर व समस्त पहलुओं पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *