आगरा के किरावली क्षेत्र में बस पलटी, एक की मौत, सवारियों में मची चीख-पुकार
आगरा। किरावली क्षेत्र में आगरा-जयपुर हाइवे पर नगला भरंगरपुर के पास शनिवार शाम एक बस पलट गई। इससे चीखपुकार मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 45 लोग घायल हो गए। सभी को नदजीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया गया है एक निजी कम्पनी की स्लीपर बस गोरखपुर से सूरत जा रही थी। बस में करीब 72 सवारियां बैठी थीं। रास्ते में बस में कुछ खराबी आ गई। इस पर किरावली क्षेत्र में स्थित वर्कशाॅप पर बस सही होने के लिए पहुंची। इस दौरान कई सवारियां बस से उतर गईं। यहां से बस ठीक होने के बाद चालक बस का ट्रायल लेने के लिए निकला। इस दौरान कई सवारी बस में बैठी रहीं। किरावली के नगला भरंगरपुर के पास अचानक से बस पलट गई। इससे चीख-पुकार मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई। हादसे में दुर्गेश की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
