आईआरसीटीसी कराएगा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से पुरी-गंगा सागर यात्रा

0
35e829ef-fb35-4894-bfaf-cbd205fa4e01

आगरा। आईआरसीटीसी द्वारा आगरा कैंट से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से गया, पुरी, कोणार्क, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी और अयोध्या की नौ रात 10 दिन की विशेष यात्रा पांच फरवरी से शुरू की जा रही है। ट्रेन में सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर क्लास में कुल 767 सीटें हैं। पैकेज में यात्रा, नाश्ता, भोजन और स्थानीय दर्शनीय स्थलों के लिए बस सुविधा शामिल है। किराया श्रेणी अनुसार 19,110 रुपये से 41,980 रुपये तक रखा गया है। इस यात्रा की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट से की जा सकती है।

इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (उड़ीसा), कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम (जसीडीह), काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, (अयोध्या) की यात्रा कराएगा। श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की संख्या 767- 2 एसी (कुल 49 सीटें), 3 एसी (कुल 70 सीटें) और स्लीपर (कुल 648 सीटें) हैं। उतरने-चढने के स्टेशन- आगरा कैंट- ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-उरई-कानपुर- लखनऊ-अयोध्या-बनारस हैं। यात्रा 5 फरवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक 9 रात और 10 दिन की होगी।
सुविधायें- इस पैकेज में 2 एसी, 3 एसी और स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता और दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी, नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।
इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 19110- प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 17950 है। (स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल-ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने) नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर (शेयरिंग-नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज और नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था) है। स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 31720 प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 30360 रुपये है। (3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल-ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल-ट्रिपल पर (शेयरिंग-नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार वॉश एंड चेंज और नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था है।

कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 41980 प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 40350 है। इसमेंएसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल-ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने और एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था है। इस यात्रा सेवा मे एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी और गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। उक्त यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की बेवसाइट से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *