क्या साध्वी निरंजन ज्योति होंगी उप्र भाजपा अध्यक्ष?

0
2025_12image_13_30_51761196013-ll

साध्वी की जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद चर्चाएं हुईं तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा को अगले 2-3 दिनों में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी के अंदर बैठकों और समीकरणों का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच साध्वी निरंजन ज्योति ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इसी वजह से माना जा रहा है कि वे भी यूपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही है, जिनमें केशव प्रसाद मौर्य, धर्मपाल सिंह, बाबूराम निषाद, रामशंकर कठेरिया, दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह शामिल हैं। अब इनमें नया और सबसे चर्चा में रहने वाला नाम साध्वी निरंजन ज्योति का जुड़ गया है। जेपी नड्डा के साथ हुई उनकी मुलाकात के बाद अटकलें तेज हो गई है।

साध्वी निरंजन ज्योति अति पिछड़े निषाद-मल्लाह समुदाय से आती हैं। वे फतेहपुर की पूर्व सांसद रह चुकी हैं और मोदी सरकार में मंत्री भी रहीं। उनकी नड्डा से मुलाकात के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा उन्हें नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुन सकती है। मुलाकात के बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट के दौरान बिहार विधानसभा में प्राप्त प्रचंड विजयश्री की शुभकामनाएं दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *