मैं सुसाइड कर रहा हूं, मेरी बॉडी उठा लेना…

0
8d27f602-3f40-409c-aedd-e9b7094176c8

परिजनों को मैसेज भेज युवक ने खुद को मारी गोली

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, कर्ज से था परेशान

आगरा। मैं सुसाइड कर रहा हूं…बहुत तनाव में हूं…मेरी बॉडी उठा लेना। परिजनों को इतना मैसेज भेजकरयुवक ने खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया गया कि युवक कर्ज में डूबा हुआ है। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा की बुधवार देर शाम की है। यमुना ब्रिज घाट, स्टेशन रोड निवासी कुंवर पाल सिंह राठौर की रामबाग चैराहा पर पेटीज की दुकान है। उनका 25 वर्षीय बेटा राहुल राठौरएक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। शाम लगभग 6 बजे वह घर से निकला। इसके बाद उसने खुद को तमंचे से गोली मार ली। बताया जा रहा है कि उसने ढाई हजार रुपये में तमंचा खरीदा था।

युवक के बड़े भाई विवेक राठौर ने बताया-राहुल ने खुद को तमंचे से गोली मारने से पहले उसे मैसेज किया था और लोकेशन भेजी थी। इसके बाद ज बवह मौके पर पहुंचे तो शाहदरा स्थित झरना नाले के पास राहुल घायल अवस्था में पड़ा मिला। उन्होंने ट्रांसयमुना स्थित एक निजी अस्पताल में उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि खुद को गोली मारने से पहले युवक ने परिजनों को मैसेज किया था। उसने सुसाइड करने की बात कहीं थी। बताया जा रहा है, युवक पर कर्जा था। आसपास के लोगों से कुछ कर्ज ले लिया था। उसकी 33 हजार रुपये सेलरी थी और 30 हजार रुपये किस्त के देता था। 3 हजार रुपये में पूरे महीने का खर्च कैसे चलाता। इससे वह मानसिक तनाव में था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *