विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा में 800 खिलाडियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
विजयी खिलाडियों को विधायक चैधरी बाबूलाल ने मैडल और सर्टिफिकेट से किया सम्मानित
आगरा। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के कस्बा किरावली के मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा गुरुवार को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में सब- जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में करीब 800 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। रजिस्ट्रेशन आॅन लाइन किए गए।
खेल स्पर्धा के पहले दिन एथलेटिक्स, बॉलीबॉल और कबड्डी के खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जबकि दूसरे दिन कुश्ती और भारोत्तोलन के खिलाडियों ने जमकर पसीना बहाया। विजयी खिलाडियों को विधायक चैधरी बाबूलाल ने मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विधायक चैधरी बाबूलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में पहली बार विधानसभा स्तर पर विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन कराया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण अंचल से आने वाले खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर मंच प्रदान करना है। दो दिवसीय खेल स्पर्धा में सैकडों खिलाड़ियों ने भाग लिया। इससे पता चलता कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी प्रतिभा छिपी हुई है। उन्हें आगे बढ़ने के लिए ऐसी ही और स्पर्धाओं की जरूरत है। साथ ही मिनी स्टेडियम किरावली में जो भी सुविधाओं की कमी है उन्हें भी जल्द पूरा कराया जायेगा।


